ऋषिकेश में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब
वहीं, वीकेंड होने के चलते शहर में सुबह से ही बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। शहर में हरिद्वार रोड, नटराज चौक, लक्ष्मण झूला मार्ग, तपोवन बायपास मार्ग आदि क्षेत्र में भारी संख्या के पर्यटकों के वाहन पहुंचने से जाम की स्थिति बनी रही। जिसको लेकर चौक चौराहों पर पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवान यातायात नियंत्रण के लिए तैनात किए गए हैं।



