वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी उत्तराखंड पहुंचे
मसूरी में कोल्हूखेत से गांधी चौक तक के साथ ही लंढौर बाजार, मलिंगार क्षेत्र में कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। गांधी चौक से किंग्रेग के बीच बार-बार जाम की स्थिति बनी रही। शहर के होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।