सहस्त्रताल ट्रैक पर भी अचानक बदले मौसम को हादसे का कारण बताया जा रहा
उत्तरकाशी राज्य के उन कुछ जनपदों में से एक है, जिस पर प्रकृति ने दिलखोलकर नेमतें बरसी हैं। ताल-बुग्याल से होकर जाने वाले ट्रैक रुटों से लेकर यहां गंगोत्री हिमालय में 40 से अधिक पर्वत चोटियां हैं। प्रति वर्ष बड़ी संख्या में यहां ट्रैकर्स और पर्वतारोही ट्रैक रुटों को नापने और पर्वत चोटियों की ऊंचाई छूने के मकसद से पहुंचते हैं। लेकिन रोमांच से भर देने वाली इस साहसिक गतिविधि में एक छोटी सी गलती कई बार जान पर बन आती है।


