भगवान श्री बदरीनाथ जी के दर्शन को पहुंचे बालीवुड स्टार गायक सोनू निगम।

श्री बदरीनाथ: । प्रसिद्ध बालीवुड स्टार सिंगर सोनू निगम ने आज दोपहर अपने पारिवारिक जनों के साथ श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। जहां श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति तथा तीर्थ पुरोहित समाज ने सोनू निगम का स्वागत किया।

सुप्रसिद्ध गायक आज बुद्धवार प्रात: श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे थे जहां उन्होंने अपने प्रशंसकों के बेबाक बातचीत की अपने शुरूआती दौर को भी याद किया ईश्वर का धन्यवाद किया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन के पश्चात स्टार गायक ने श्री लक्ष्मी मंदिर में भी दर्शन किये।दर्शनों के दौरान बालीवुड स्टार सिंगर सोनू निगम ने देश की खुशहाली, देश वासियों की सुख, समृद्ध की कामना की। मंदिर सिंह द्वार के बाहर फोटो खिंचवायी। तथा प्रशंसकों से भी मिले।

मंदिर समिति कार्यालय सभागार में श्री बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने बालीवुड गायक सोनू निगम का स्वागत किया। भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।

इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट,राजेंद्र सेमवाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत, लक्ष्मी मंदिर पुजारी दिनेश डिमरी, अजय सती,अनसुया नौटियाल अजीत भंडारी, योगंबर नेगी, विकास सनवाल दिनेश भट्ट, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

Check Also

बैकुंठ चतुर्दशी: संतान की कामना में रातभर जलता दीपक लेकर खड़े रहेंगे 200 दंपती, दो विदेशी जोड़े भी होंगे शामिल

श्रीनगर: हाथों में जलता दीपक, जुबां पर भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र और संतान सुख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *