हल्द्वानी: हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को प्राधिकरण, सिटी मजिस्ट्रेट और नगर निगम दफ्तरों में छापेमारी की। छापे में प्राधिकरण कार्यालय में ड्यूटी से तीन कर्मचारी नदारत मिले। उन्होंने तीनों का जवाब तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध निर्माण मामले में कार्रवाई न करने पर उन्होंने एक अवर अभियंता से भी स्पष्टीकरण तलब किया।
कमिश्नर रावत सुबह 10:40 बजे प्राधिकरण दफ्तर पहुंचे। 11 बजे तक तीन कर्मचारी दफ्तर नहीं पहुंचे थे। उन्होंने तीनों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राधिकरण सचिव विजय नाथ शुक्ल और संयुक्त सचिव एपी वाजपेयी से व्यावसायिक और गैर व्यावसायिक निर्माण कार्यों और उनसे संबंधित मानचित्रों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण कार्यालय में वर्ष 2016 से नक्शों की फाइलों का ऑन लाइन डाटा तैयार किया जा रहा है। ऐसी लगभग दस हजार फाइलों को आन लाइन करना है ताकि भविष्य के लिए सभी दस्तावेज सुरक्षित रह सकें।




Success Pages News Portal