News Portal

रेलवे स्टेशन पर हिन्दू व मुस्लिम संगठन में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने फटकारी लाठियां

देहरादून : देहरादून रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात को बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर स्टेशन पर हिन्दू व मुस्लिम संगठन आमने सामने आ गए। मामला इतना बढ़ गया कि पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला ज्यादा बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को हटाया। स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.