Roorkee: लक्सर में शराब व्यवसायी के साथ तीन बदमाशों की कैंटीन में कहासुनी हो गई। इसके बाद बदमाशों ने व्यवसायी का घर तक पीछा किया और घर पर कई राउंड फायरिंग कर दी। इस बीच व्यवसायी के परिवार और आसपास के लोगों में दहशत बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार तीनों बदमाशों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शराब व्यवसायी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव खेड़ी कलां निवासी सुनील कर्णवाल शराब व्यवसायी हैं। लक्सर के बालावाली तिराहे पर उनकी शराब की दुकान है, जबकि लक्सर के केशवनगर में उनका घर है। सुशील कर्णवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रोजाना की तरह वह शुक्रवार को बालावाली तिराहे स्थित दुकान के पास बने अपने ऑफिस में बैठे थे। इस दौरान शराब की दुकान की कैंटीन में तीन लोग शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर उसकी तीनों लोगों से कहासुनी हो गई। मामला शांत होने के बाद सुशील कर्णवाल बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह घर के अंदर घुसे तो पीछे से तीन बदमाश उनके घर के बाहर आ गए।
Success Pages News Portal