गंगोत्री हाईवे पर डबराणी में हुआ हिमस्खलन

चमोली : चमोली के बाद उत्तरकाशी जिले में भी हिमस्खलन हो गया। यहां गंगोत्री हाईवे पर डबराणी में पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी होने से अचानक भारी मात्रा में कच्ची बर्फ के साथ बोल्डर और मलबा गंगोत्री हाईवे पर आ गिरे। साथ ही यह भागीरथी नदी तक जा गिरा।

गनीमत रही कि उस समय वहां से वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी। इसिलए बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं, भटवाड़ी में वाहनों को रोककर वापस भेजा जा रहा है। बीआरओ की मशीनरी भी लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी से पत्थर आने के कारण वहां पर कार्य नहीं कर पा रहे।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भारी बर्फबारी के चलते करीब चार फीट बर्फ गिर चुकी है। तो वहीं गंगोत्री हाईवे भी सुक्की टॉप से आगे बर्फबारी और भूस्खलन के कारण सुबह से ही बंद पड़ा हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से भटवाड़ी से आगे वाहनों की आवजाही बंद कर दी है।

Check Also

आपदा में मौत पर अब मिलेंगे आठ लाख, केंद्र ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के मदों में सहायता राशि बढ़ाई

Dehradun: उत्तराखंड में आपदा प्रभावित परिवारों को अब पहले से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी। केंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *