जसप्रीत बुमराह टी20 विश्वकप में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले भारतीय, मिलर ने भी हासिल की बड़ी उपलब्धि
टी20 विश्व कप 2026 का कारवां सुपर-8 चरण में प्रवेश कर चुका है। आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने भी नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
