News Portal

भारत-न्यूजीलैंड के बीच कांटे की टक्कर, दोनों टीमों के 11-11 खिलाड़ियों की तुलना ग्राफिक्स में

टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के पास खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है। न्यूजीलैंड जहां अपने पहले खिताब की तलाश में है, वहीं भारत कुल तीसरे और लगातार दूसरा खिताब जीतने की कोशिश में है। बता दें कि, खिताबी मुकाबलेी में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

टी20 विश्वकप में चौथी भिड़ंत
भारत ने मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, तो न्यूजीलैंड ने कोलकाता में खेले गए सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह चौथी भिड़ंत होगी। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले खेले गए तीनों मुकाबलों में न्यूजीलैंड विजयी रही है। ऐसे में भारत के पास इस बार पुराने रिकॉर्ड को बदलने और बदला चुकता करने का मौका होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.