टिहरी झील में सी-प्लेन की हुई सफल लैंडिंग, लोगों ने तालियां बजाकर किया स्वागत, कल फिर होगा ट्रायल
टिहरी : टिहरी बांध की झील में लंबे समय से चल रही सी-प्लेन उतारने की कवायद मंगलवार को आखिरकार सफल रही। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से टेक आफ हुआ सी-प्लेन शाम करीब 5.30 बजे कोटीकाॅलोनी टिहरी झील में सफलता पूर्वक लैंड कराया गया है। आज बुधवार और बृहस्पतिवार को फिर से सी-प्लेन उतारने का ट्रायल किया जाएगा। स्काई हाफ प्राइवेट लिमिटेड की ओर से टिहरी झील में सी-प्लेन उतारने का पहला ट्रायल सफल रहने से स्थानीय लोग उत्साहित है।
टिहरी बांध की झील में सी-प्लेन उतारने की लंबे समय से तैयारी चल रही थी लेकिन कई तकनीकी दिक्कतें आने से ट्रायल सफल नहीं हो पा रहा था। मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से टेक आफ हुआ सी-प्लेन कोटीकाॅलोनी टिहरी झील में लैंड हुआ। सुबह से ही इसके लिए पर्यटन विभाग और पुलिस विभाग की ओर से तैयारी की जा रही थी।