News Portal

बजरंग दल का लेंसकार्ट शोरूम में प्रदर्शन

Dehradun: लेंसकार्ट में ड्रेस कोड विवाद के बीच सोमवार को दून में भी हंगामा हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लेंसकार्ट के शोरूम में पहुंचकर कर्मचारियों को तिलक लगाकर कलावा बांधा। इस दौरान उन्होंने दो दिन में कंपनी के मालिक को माफीनामा भेजने की चेतावनी दी। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर आप सांसद संजय सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है।

बजरंग दल के कार्यकर्ता चकराता रोड और एक मॉल में लेंसकार्ट के शोरूम में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। उन्होंने सभी कर्मचारियों के माथे पर तिलक कर कलावा बांधा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लेंसकार्ट ने आदेश निकाला है कि कर्मचारियों को माथे पर तिलक और हाथों में कलावा नहीं बांधना चाहिए। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कंपनी के मालिकों से दो दिन के अंदर माफीनामा भेजने की मांग उठाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.