नायब नाजिर 3500 की रिश्वत लेते गिरफ्तार
बाजपुर: सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने गुरुवार को बाजपुर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायालय में तैनात नायब नाजिर ओम चौहान को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि एनआई एक्ट के एक मामले में राजीनामा दाखिल कराने के लिए शिकायतकर्ता से कोर्ट फीस के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही मिलने पर हल्द्वानी सेक्टर की ट्रैप टीम ने कार्रवाई की।