News Portal

सभी वाहनों के लिए 41 घंटे बाद खुला सिमली- अल्मोड़ा नेशनल हाईवे, आवाजाही सुचारू होने से मिली राहत

आमसौड़ में बंद हुआ सिमली-अल्मोड़ा हाईवे शुक्रवार शाम को सभी वाहनों के लिए खुल गया है। 41 घंटे बाद रास्ता खुलने से स्थानीय लोगों व पर्यटकों को राहत मिली।  बीआरओ ने शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मलबे को साफ कर वाहनों की आवाजाही सुचारू कराई।

बता दें कि बीते बुधवार देर रात पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से रास्ता बंद हो गया था।  हाईवे के बंद होने से पिंडर घाटी में दूध, सब्जी आदि आवश्यक सामान की आपूर्ति हो बंद हो गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.