News Portal

दोपहर बाद बदला मौसम, हुई झमाझम बारिश, तापमान में आई गिरावट

Dehradun: उत्तराखंड में अब मौसम ने करवट बदली है। दोपहर तक धूप के बाद देहरादून जिले में अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

वहीं,  अगले कुछ दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के तेज दौर के चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा। बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों को इस बार अक्तूबर में ही गुलाबी ठंड के बजाय कड़ाके की ठंड का अहसास हो सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12 अक्तूबर तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ ठंड तेजी से बढ़ सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर भी पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.