सीएम धामी ने बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ, नवाचार को बढ़ावा देने के लिए दिए एक करोड़ रुपये
बागेश्वर: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मंडलसेरा स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से आयोजित पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने बाल वैज्ञानिकों से सीधा संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं के उत्तर दिए और शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ रुपये देने की बड़ी घोषणा की।