शादी में शराब पर प्रतिबंध, महिलाएं पहनेंगी तीन गहने, ना मानने पर लगेगा 50 हजार जुर्माना
चकराता: चकराता विकासखंड के कुराड़ और सिचाड़ गांवों के ग्रामीणों ने शादी-विवाह में बढ़ते दिखावे और अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने के लिए अहम पहल की है। दोनों गांवों की सामूहिक बैठक में विवाह समारोहों और सामाजिक रीति-रिवाजों को सरल बनाने के लिए कई नियम तय किए गए। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयों के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले परिवार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ दोनों गांवों में सामाजिक बहिष्कार करने का भी फैसला लिया गया।