धामी सरकार ने तैयार किया विकसित उत्तराखंड विजन 2047 का रोडमैप, विकास की बड़ी लकीर खींची

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का रोडमैप तैयार कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, रोजगार, ऊर्जा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, तकनीकी, सार्वजनिक सुरक्षा क्षेत्र में विकास की बड़ी लकीर खींची है। राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार 28 लाख करोड़ व प्रतिव्यक्ति आय 20 लाख पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया।

उत्तराखंड को एक आदर्श हिमालयी राज्य के रूप में विकसित करने के लिए उत्तराखंड विजन 2047 के रोडमैप में छह प्रमुख सेक्टर निर्धारित किए गए। सरकार ने बेरोजगारी दर को 5.7 प्रतिशत घटा कर 3.5 प्रतिशत और बहुआयामी गरीबी को 0.61 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य रखा है। कृषि, पर्यटन, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कौशल विकास, कनेक्टिविटी और पर्यावरण संरक्षण को विशेष महत्व दिया गया है।

वर्ष 2047 तक राज्य की स्थापित ऊर्जा क्षमता को लगभग 22 हजार मेगावाट तक बढ़ाने के साथ वन आच्छादन को 46.6 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। विजन में वर्ष 2030, 2035, 2040, 2047 और 2050 के लिए अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, जिनके आधार पर विभागीय कार्ययोजनाएं तैयार करने और प्रगति की नियमित समीक्षा करने की व्यवस्था पर जोर दिया गया है।

Check Also

राजाजी नेशनल पार्क 15 नवंबर से फिर शुरू होगा सफारी का रोमांच

Rishikesh: पांच महीने के मानसून ब्रेक के बाद 15 नवंबर से फिर राजाजी नेशनल पार्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *