Dehradun: केदारनाथ धाम में वर्ष 2026 की यात्रा अपने निर्धारित पड़ाव की ओर बढ़ रही है। धाम के कपाट आगामी 11 नवंबर 2026 को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। अब तक कुल 18,95,701 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। इन दिनों धाम में मौसम साफ रहने से श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिल रही हैं। देश के विभिन्न राज्यों से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बर्फ से ढकी चोटियां, मनोरम वादियां और मंदिर परिसर का आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। बाबा के जयकारों से पूरा धाम शिवमय बना हुआ है।
Check Also
जेनी प्रकरण पर गरमाई सियासत, महेंद्र भट्ट बोले- मेरा सवाल गलत नहीं, डीएनए जांच को भी तैयार
Dehradun: जेनी प्रकरण को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उनका सवाल …
Success Pages News Portal