‘चीन के डर से कभी नहीं बनवाई सड़क’: शाह का कांग्रेस पर तंज, कहा- इंडस्ट्रियल इकोनॉमी की ओर बढ़ा उत्तराखंड

Dehradun: उत्तराखंड कई प्रकार की आपदाओं से जूझता है। लेकिन उत्तराखंड का जवान चाहे वह किसी भी रूप में हो जंगल की आग से लेकर जल प्रलय तक का सामना उत्तराखंड पुलिस ने किया है। पहाड़ पर आपदा के समय या तो आईटीबीपी का जवान होता है या उत्तराखंड पुलिस का। उत्तराखंड पुलिस ने नई न्याय संहिता को शामिल करने में उत्तराखंड पुलिस ने देश में सबसे ज्यादा परिश्रम किया है। सीसीटीएनएस को देश में सबसे ज्यादा उत्तराखंड का प्रतिशत है। कोर्ट पुलिस जेल और अस्पताल सभी को जोड़ा गया है

राष्ट्रपति निशान मिलने पर उत्तराखंड पुलिस को भारत सरकार की ओर से बधाई। सभी को धनतेरस की बधाई देता हूं। हमारी देवभूमि प्राकृतिक सुंदरता से रची बसी है। दुनियाभर के पर्यटकों के लिए सुंदर वातावरण और मां गंगा जमुना का उद्गम स्थल पूरी दुनिया को आकर्षित करते हैं। लाखों यात्रियों की जिम्मेदारी उत्तराखंड पुलिस के कंधों पर है।  मैं उस प्रदेश से आता हूं जहां से सबसे ज्यादा यात्री उत्तराखंड आते हैं। लेकिन मैंने किसी भी यात्री से उत्तराखंड पुलिस की बुराई नहीं सुनी। राष्ट्रपति पुलिस निशान पाने के पीछे पुलिस के 206 जवानों का बलिदान अहम हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान प्रदान किया। उन्होंने यह निशान पुलिस के ध्वज अधिकारी को सौंपा। उत्तराखंड यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बन गया है। यह सम्मान पुलिस बल की सेवाओं और विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

केंद्रीय मंत्री अमित साह पुलिस लाइन रेसकोर्स में आयोजित उत्तराखंड पुलिस का राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे पुलिस को राष्ट्रपति कलर सौंपेंगे। उन्हें भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लेना था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह बैठक टाल दी गई है।

Check Also

विरोध करने एयरपोर्ट जा रहे थे कांग्रेसी, पुलिस ने हिरासत में लिया

Dehradun: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज देहरादून दौरे पर हैं।  उसके दौरे से पहले कांग्रेस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *