भाजपा ने फिर हरक-कांग्रेस को घेरा, भट्ट बोले-न्याय यात्रा का ढोंग करने वाले चुप क्यों?

Dehradun: जेनी के सामने आकर दुष्कर्म के आरोप लगाने के बाद भाजपा ने फिर हरक और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि न्याय यात्रा का ढोंग करने वाली कांग्रेस अब खामोश क्यों है। वहीं, महामंत्री दीप्ति रावत और महिला मोर्चा अध्यक्ष रूचि भट्ट ने भी हरक व कांग्रेस पर निशाना साधा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दें हरक पर लगे गंभीर आरोपों का जवाब : भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि महिला सम्मान, महिला न्याय और अधिकारों की बात करने वाले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को अब अपने ही वरिष्ठ नेता पर लगे गंभीर आरोपों पर जवाब देना चाहिए। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता सार्वजनिक मंचों से महिला न्याय की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। राहुल गांधी और गणेश गोदियाल महिलाओं के अधिकारों की बात करते हैं। प्रियंका गांधी का नारा लड़की हूं, लड़ सकती हूं भी सभी को याद है। लेकिन जब सवाल अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत पर उठते हैं, तो कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। कहा कि हरक, कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व को स्पष्ट करना चाहिए कि इतने गंभीर आरोप सामने आने के बावजूद उन्हें चुनाव प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई है। गणेश गोदियाल बताएं कि क्या वह हरक से सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण मांगेंगे? क्या निष्पक्ष जांच होने तक उन्हें इस जिम्मेदारी से हटाने और संगठनात्मक स्तर पर उचित कार्रवाई करने पर विचार करेंगे? कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना होगा कि महिला न्याय का उसका पैमाना सभी के लिए समान है या अपने नेताओं के लिए अलग।

Check Also

सीएम धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, कहा- 26 वर्षों में 26 गुना बढ़ी प्रदेश की आर्थिकी

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *