12 महीने गुलजार रहेगा उत्तराखंड का पर्यटन

dehradun: चारधाम यात्रा के बाद अब उत्तराखंड में पर्यटन का नया सीजन शीतकाल में भी रफ्तार पकड़ेगा। बर्फ से लकदक पहाड़, रोमांचक साहसिक गतिविधियां और आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा पर्यटकों को सालभर प्रदेश की ओर आकर्षित करेगी। पर्यटन को 12 महीने की गतिविधि बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने शीतकालीन यात्रा, एडवेंचर और वेलनेस टूरिज्म का खाका तैयार किया है। इसी कड़ी में चमोली जिले के औली में कृत्रिम बर्फ जमाकर विंटर गेम्स कराने की तैयारी है। वर्ष 2018 के बाद यहां फिर से शीतकालीन खेलों के आयोजन की उम्मीद जगी है।

प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ पर्यटन है। चारधाम यात्रा के बाद अब सरकार का फोकस शीतकाल पर्यटन पर है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने शीतकालीन यात्रा के साथ साहसिक पर्यटन गतिविधियों व वेलनेस टूरिज्म का प्लान बनाया है। शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए बाबा केदार, बदरी विशाल, मां गंगोत्री व यमुनोत्री के प्रवास स्थलों पर श्रद्धालुओं को सुविधा के साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। साहसिक पर्यटन के माध्यम से देश दुनिया के पर्यटकों को उत्तराखंड आने के लिए आकर्षित करने की योजना बनाई है।

राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 20 नवंबर से अल्टीमेट उत्तराखंड साइकिल एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता पर्वतीय क्षेत्रों के दुर्गम मार्गों पर 700 किमी की होगी। प्रतियोगिता में 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय एलीट, लाइसेंसधारी पेशेवर साइकिलस्ट पहुंचेंगे। रोमांचक सफर नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर से शुरू होकर बागेश्वर, कर्णप्रयाग, गुप्तकाशी, टिहरी, उत्तरकाशी होते हुए देहरादून में 26 नवंबर को समाप्त होगा।

Check Also

आपदा में मौत पर अब मिलेंगे आठ लाख, केंद्र ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के मदों में सहायता राशि बढ़ाई

Dehradun: उत्तराखंड में आपदा प्रभावित परिवारों को अब पहले से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी। केंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *