शीतकालीन तपस्या के लिए 25 साधुओं ने लगाई अर्जी

Dehradun: भू-बैकुंठ धाम बदरीनाथ मंदिर के कपाट 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होने के बाद अब धाम में तपस्या करने के इच्छुक साधु-संतों ने प्रशासन से अनुमति मांगी है। इस वर्ष अब तक 25 साधुओं ने धाम में रहने के लिए आवेदन किया है। पुलिस सत्यापन के बाद ही उन्हें बदरीनाथ में निवास की अनुमति दी जाएगी।

कपाट बंद होने के बाद बदरीनाथ धाम में प्रशासन की अनुमति के बिना किसी भी व्यक्ति के रहने पर प्रतिबंध है। शीतकाल में यहां सुरक्षा की दृष्टि से आईटीबीपी के जवान और बीकेटीसी के कर्मचारी ही मौजूद रहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शीतकाल में मंदिर के कपाट बंद होने के बाद भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना सहित अन्य दायित्वों पर देवताओं का आधिपत्य रहता है।

उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि तपस्या करने के लिए अब तक 25 साधुओं के आवेदन मिले हैं। पुलिस से सत्यापन कराने के बाद ही उन्हें धाम में रहने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में कुछ साधुओं को अनुमति दिए जाने के बाद धाम में अतिक्रमण के मामले भी सामने आए थे। इसे देखते हुए अब प्रशासन पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही अनुमति दे रहा है। शीतकाल में बदरीनाथ धाम चारों ओर से बर्फ से ढक जाता है। ऐसे में साधु-संत यहां अपनी कुटिया और गुफाओं में रहकर तपस्या करते हैं।

Check Also

कैंट को 48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून की कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *