नौवें प्रसव के बाद महिला की हालत नाजुक, कुपोषण से हुई ग्रसित

कल्जीखाल: विकासखंड कल्जीखाल में नौवें प्रसव के बाद एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महिला कुपोषण से ग्रसित होती जा रही है। उसकी मानसिक हालत भी स्थिर नहीं है। उसे अपने बच्चों के नाम भी ठीक से याद नहीं हैं।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीम ने बीते मंगलवार को महिला की स्वास्थ्य जांच की। जिसमें पाया गया कि प्रसव के बाद महिला का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। पोषक तत्वों की कमी और शारीरिक कमजोरी के कारण वह दर्द से कराह रही है। सीएचसी घंडियाल की प्रभारी चिकित्साधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सही पोषाहार न मिलने से स्थिति बिगड़ रही है। विभाग ने महिला को जरूरी दवाइयां और स्वयं के खर्चे पर पोषाहार दिया है।

डीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि बाल कल्याण समिति की टीम ने महिला की दो बार परामर्श किया है। महिला के दस्तावेज को जुटाया जा रहा है। उसका आधार कार्ड तैयार कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। महिला और उसके अन्य बच्चे एक ही कमरे में रह रहे हैं। धुएं और ठंड के कारण बच्चों को सर्दी-जुकाम हुआ है। बच्चों व महिला को खुले में शौच जाना पड़ रहा है, जिससे वन्यजीवों का खतरा भी है।

Check Also

कैंट को 48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून की कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *