चंदौसी के दो दोस्तों का छूटा साथ, तीन बच्चों से छिना पिता का साया, किसी ने खो दिया भाई

गूलर में हुए दर्दनाक बस हादसे में उत्तर प्रदेश के चंदौसी (संभल) निवासी विक्की (37) और रोहित कश्यप (35) की जान चली गई। दोनों पड़ोसी होने के साथ-साथ अच्छे दोस्त भी थे। वे लाइट डेकोरेशन का काम करते थे और अक्सर श्रीनगर में काम के लिए जाते थे। इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं और उन्हें गहरा जख्म दिया है।

दोनों युवक बीते सोमवार रात चंदौसी से ट्रेन में सवार होकर हरिद्वार के लिए निकले थे। हरिद्वार पहुंचने के बाद उन्होंने विश्वनाथ सेवा की बस पकड़ी और श्रीनगर के लिए रवाना हो गए। स्थानीय व्यापारी उनके हुनर और काम के प्रति लगन से प्रभावित थे।

वे उन्हें काम के लिए एडवांस भुगतान और किराया देकर बुलाते थे। दोनों नवदुर्गा पूजा के दौरान भी श्रीनगर में लाइट डेकोरेशन का काम कर चुके थे। वे अक्सर साथ ही काम पर आते-जाते थे लेकिन इस बार गूलर में हुए हादसे ने उनकी दोस्ती और साथ को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।

Check Also

कैंट को 48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून की कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *