बेटा बना यूपी का सीएम, पंचूर में ही सिमटी रही मां की दुनिया, सादगी से बिताया जीवन

एक बेटा देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बन गया लेकिन मां की दुनिया कभी नहीं बदली। न उनके रहन-सहन में कोई दिखावा आया और न ही गांव की मिट्टी से उनका जुड़ाव कम हुआ।

बेटे की राजनीतिक ऊंचाइयों से दूर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के छोटे से गांव पंचूर में सावित्री देवी ने अपनी सादगी और पारिवारिक मूल्यों के साथ जीवन बिताया। उनका जीवन सादगी, आत्मसम्मान और अपनी मिट्टी से जुड़ाव की मिसाल रहा। परिवार और ग्रामीण परिवेश में उन्होंने बच्चों को अनुशासन, ईमानदारी और सेवा के संस्कार दिए।

Check Also

पीएम मोदी से की मुलाकात, हर्षिल का राजमा और लाल चावल समेत भेंट की खास चीजें

सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। आज उन्होंने पीएम मोदी से भेंट की। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *