उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री जोशी ने अधिकारियों से कहा- कागजों पर सुनहरे आंकड़े दिखाने के बजाय जमीन पर हो रहे काम दिखाएं

उत्तराखंड में कृषि एवं उद्यान से जुड़ी योजनाओं के कागजों पर दर्शाए गए सुनहरे आंकड़ों पर स्वयं विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने प्रश्नचिह्न लगा दिया। अपने शिविर कार्यालय में बुलाई गई दोनों विभागों की समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री जोशी ने कागजों में दर्शाए गए जैविक खेती के 34 प्रतिशत क्षेत्र के बारे में पूछा। अधिकारियों ने स्वीकारा कि यह …

Read More »

पहले ही दिन हेली सेवा को एक घंटे रोकना पड़ा, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा पर ध्‍यान देने की सख्‍त हिदायद दी

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवा भी शुरू हो गई। पहले ही दिन हेली सेवा को एक घंटे रोकना पड़ा। वहीं जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा पर ध्‍यान देने की सख्‍त हिदायद दी। नियमों का पालन न करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाली हिमालयन हेली कंपनी …

Read More »

आप प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कार्यकारिणी का किया विस्तार

उत्‍तराखंड में आम आदमी पार्टी ने कार्यकारिणी का विस्‍तार किया है। शुक्रवार को कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए जोत सिंह बिष्‍ट को प्रदेश संगठन समन्वयक बनाया गया है। जोत सिंह बिष्‍ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष थे। आप प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने शनिवार को कार्यकारिणी का विस्तार किया। अंदरखाने कांग्रेस पार्टी में असंतोष थम नहीं पा …

Read More »

दोपहर बाद बदला मौसम, केदारनाथ में जोरदार बारिश

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला है। पर्वतीय जिलों में बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिल रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस परेशान कर रही है। वहीं शनिवार को दोपहर बाद केदारनाथ में जोरदार बारिश हुई। जिससे धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं देहरादून सहित राज्‍य के लगभग सभी मैदानी इलाकों …

Read More »

RTI : गृह विभाग के दो अफसरों को कार्रवाई का नोटिस

RTI

RTI राज्य सूचना आयुक्त विपिन चंद्र ने शुल्क जमा करने के बाद भी उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट की सूचना देने से इनकार करने के मामले में सख्त रुख दिखाया है। सूचना देने में हीलाहवाली को लेकर जिम्मेदार गृह विभाग के दो अनुभाग अधिकारियों को आयोग ने कार्रवाई का नोटिस जारी किया है। दोनों को व्यक्तिगत रूप से पक्ष …

Read More »

चारधाम तीर्थयात्रियों को इस बार चुकाने पड़ रहे हैं 600 रुपये ज्यादा

चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को अबकी भगवान के दर्शन के लिए 600 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं। उत्तराखंड परिवहन महासंघ से जुड़ी तमाम यूनियनों ने बसों के किराये में 20 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। ऋषिकेश से बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री जाने के लिए प्र्रत्येक यात्री से अब 3,250 रुपये की जगह 3,850 रुपये लिए जा …

Read More »

केंद्र सरकार ने घटाया कोटा कितना मिलेगा गेहूं और चावल

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सितंबर तक आवंटित होने वाले उत्तराखंड के गेहूं का कोटा घटा दिया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवारों के राशनकार्ड धारकों को अब अगले महीने से गेहूं कम और चावल ज्यादा मिलेगा। केंद्र सरकार की ओर से कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी …

Read More »

बदरीनाथ धाम पहुंची देव डोलियां

badrinath dham

नृसिंह मंदिर में वैदिक पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर के लिए रवाना हो गए हैं। शाम करीब चार बजे वे रात्रि प्रवास के लिए पांडुकेश्वर पहुंचे। शनिवार को रावल के साथ देव डोलियों ने बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। इसके साथ …

Read More »

कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ दिया टिकट

कांग्रेस ने चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्‍याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने चम्पावत से निर्मला गहतोड़ी को प्रत्याशी बनाया है। उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ पार्टी ने नए चेहरे पर दांव खेला है आगामी 31 मई को होंगे चुनाव उप चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के …

Read More »

केदारनाथ धाम में यात्री बड़ी संख्या में बाबा के दर्शनों को पहुंचे, कपाटोद्घाटन के समय 10 हजार यात्री मौजूद

केदारनाथ यात्रा शुरू होने के एक दिन पहले ही मुख्य पड़ाव स्थलों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। केदारनाथ धाम में भी यात्री बड़ी संख्या में बाबा के दर्शनों को पहुंच गए हैं। शुक्रवार को कपाट खुलने के समय धाम में करीब 10 हजार यात्री मौजूद रहे और इस पावन पल के साक्षी बने। इस दौरान भक्‍त तस्‍वीरों …

Read More »