ऋषिकेश

राज्य की आर्थिकी बढ़ाने के लिए नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जाए : मुख्यमंत्री

DEHRADUN: राज्य की आर्थिकी बढ़ाने के लिए नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जाएमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड / 2025 की समीक्षा करते हुए कहा कि पूर्व में उत्तराखण्ड के रजत उत्सव वर्ष तक सभी विभागों को दोदो गेम चेंजर योजनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिये गये थे। सभी विभागों को उन्होंने …

Read More »

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के पवेलियन मैदान में चल रहे लॉन बाल कैंप का निरीक्षण किया।

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के पवेलियन मैदान में चल रहे लॉन बाल कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद भी मैदान पर उतरते हुए लॉन बॉल में हाथ आजमाया। मुख्यमंत्री ने कैंप में …

Read More »

उत्तराखंड लागू करेगा देश की प्रथम योग नीतिमुख्यमंत्री

DEHRADUN: उत्तराखंड लागू करेगा देश की प्रथम योग नीतिमुख्यमंत्री 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो2024 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी जानकारी। केंद्र सरकार से उत्तराखंड में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने का अनुरोध किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश सरकार देश की ’प्रथम योग नीति’ लागू करने की दिशा में कार्य कर …

Read More »

प्रशासक किए जाएंगे नियुक्त, आदेश जारी होने के बाद प्रधान संगठन ने बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार: हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य ग्राम पंचायत के निवर्तमान ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत प्रमुखों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। इसके अध्ययन के लिए बनी समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया। शासनादेश के मुताबिक हरिद्वार जिले को छोड़कर राज्य की समस्त गठित ग्राम पंचायत के कार्यकाल की समाप्ति के छह माह …

Read More »

लोअर पीसीएस भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, राज्य लोक सेवा आयोग ने जारी किया शॉर्ट नोटिफिकेशन

HARIDWAR: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग शुक्रवार से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (लोअर पीसीएस) आवेदन शुरू करने जा रहा है। इसका विस्तृत नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि लोअर पीसीएस भर्ती के लिए चार जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 10 जनवरी से …

Read More »

दिव्यांग छात्रों के लिए अच्छी खबर… सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग को सीएम की मंजूरी

Dehradun: प्रदेश के दिव्यांग छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी। वहीं, जिलों में विशेष कैंप लगाकर दिव्यांगजनों को मुफ्त उपकरण दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर इसकी घोषणा के बाद इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के ग्रामीण क्षेत्र हरिचांद गुरुचांद बंग विशाल सामुदायिक भवन के निर्माण …

Read More »

तिलक लगाकर पहुंची छात्रा, शिक्षिका ने किया क्लास से बाहर, हिंदू संगठनों का स्कूल में हंगामा

Dehradun: तिलक लगाकर स्कूल पहुंची छात्रा को कक्षा से बाहर करने पर आक्रोशित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय प्रशासन का घेराव किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से भविष्य में ऐसा न किए जाने का आश्वासन देने पर कार्यकर्ता शांत हुए। बीते बुधवार को शहर के एक विद्यालय में आठवीं की छात्रा तिलक लगाकर स्कूल पहुंची थी। इस दौरान शिक्षिका …

Read More »

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति संस्कृत विद्यालय – महाविद्यालयों के संचालन हेतु केनाल रोड देहरादून कार्यालय में बैठक

* प्रबंधक/ बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित निदेशक संस्कृत शिक्षा आनंद भारद्वाज के निर्देशन में शुरू हुई बैठक * देहरादून : 11 दिसंबर।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )के संस्कृत विद्यालय- महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यो की बैठक प्रबंधक/ बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल एवं निदेशक संस्कृत शिक्षा आनंद भारद्वाज के निर्देशन में बीकेटीसी के केनाल रोड देहरादून कार्यालय …

Read More »

बारिश-बर्फबारी के बाद शीत लहर बढ़ाएगी ठिठुरन, प्रदेशभर में आज येलो अलर्ट जारी

Dehradun: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हुई बारिश-बर्फबारी के बाद मंगलवार को शीत लहर ठिठुरन बढ़ाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेशभर के सभी जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, मौसम साफ रहेगा। दो दिन हुई बारिश-बर्फबारी के बाद भले ही 10 दिसंबर से मौसम प्रदेशभर में साफ हो जाएगा, लेकिन शीतलहर, कोहरा और …

Read More »

देश में निकाय चुनाव का रास्ता साफ, राजभवन ने ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को दी मंजूरी

Dehradun: उत्तराखंड के निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। राजभवन ने निकायों में ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। अब एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से ओबीसी आरक्षण लागू होगा। इस महीने के अंत में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। उत्तराखंड के निकाय चुनाव के लिए अध्यादेश को विधि …

Read More »