उत्तराखण्ड

निर्माणाधीन भीमबली-गरुड़चट्टी-केदारनाथ पैदल मार्ग पर खतरा

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा व जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भीमबली-गरुड़चट्टी-केदारनाथ निर्माणाधीन पैदल मार्ग पर तीर्थयात्रियों एवं आमजन के आवागमन को तत्काल प्रभाव से पूर्णतः प्रतिबंधित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में पुलिस विभाग, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी तथा अधिशासी अभियंता, डीडीएमए गुप्तकाशी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए …

Read More »

आईआईटी रुड़की और शिक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान

Dehradun: जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के डेटा लीक और निजता के उल्लंघन के दावों को लेकर चल रहे विवाद के बीच आईआईटी रुड़की के बाद और शिक्षा मंत्रालय ने इन दावों को भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है। बता दें हाल ही में एथिकल हैकर ने एक्स पर जानकारी दी थी कि परीक्षा से संबंधित …

Read More »

आठ जून से घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे BLO

Dehradun: उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेसवार्ता की।इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार बीएलओ का तीन चरणों में प्रशिक्षण, गणना फार्मों की शत प्रतिशत प्रिंटिंग पूर्ण हो गई है। उत्तराखंड …

Read More »

राजपुर में साई मंदिर के पास अचानक भरभराकर गिरी दीवार

Dehradun: राजपुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक दीवार अचानक भरभराकर गिरने से 85 वर्षीय वृद्ध महिला मलबे में दब गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार आपदा कंट्रोल रूम देहरादून को सूचना मिली कि राजपुर रोड स्थित साई …

Read More »

बदलते दौर में बच्चों की डिजिटल मॉनिटरिंग माता-पिता की सर्वोच्च जिम्मेदारी- कुसुम कंडवाल

​देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने आधुनिक युग में बच्चों के भविष्य और उनकी सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की भूमिका पर विशेष चिंता व्यक्त की है। अंतर्राष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि आज का समय बहुत ही सतर्कता और ध्यान रखने का समय है। वर्तमान …

Read More »

देहरादून की अर्थव्यवस्था को गति देने वाली योजनाएं हो जिला प्लान में शामिल- डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला योजना संरचना को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में सभी विभागों को जनहित आधारित, व्यावहारिक एवं नवाचारयुक्त योजनाएं प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों और प्रस्तावों को शामिल करते हुए जिले के संतुलित एवं समग्र विकास को ध्यान में रखकर जिला योजना संरचना तैयार …

Read More »

मिट्टी माथे से लगाकर बोली खेल मंत्री- “तीर्थ से कम नहीं खेल विश्वविद्यालय”

हल्द्वानी। खेल विश्वविद्यालय की भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या पहली बार गौलापार स्थित उस भूमि पर पहुंचीं, जिसे हाल ही में वन विभाग से विश्वविद्यालय के लिए अंतिम रूप से हस्तांतरित किया गया है। अथक प्रयासों और लंबी प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद जब वह इस भूमि पर पहुंचीं तो भावुक हो उठीं और …

Read More »

डेंगू नियंत्रण में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं, फॉगिंग और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें: मुख्य विकास अधिकारी

पौड़ी- जनपद में डेंगू के संभावित खतरे को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डेंगू रोकथाम के लिए संचालित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, नियमित फॉगिंग सुनिश्चित करने, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा …

Read More »

सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन से महिलाओं को मिलेगी राहत, सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

पौड़ी- महिलाओं एवं किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बाल विकास विभाग द्वारा जनपद में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन स्थापित करने की पहल शुरू की गई है। प्रथम चरण में कलेक्ट्रेट परिसर, विकास भवन तथा बस स्टेशन पौड़ी में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें स्थापित की गई हैं। इससे इन सार्वजनिक स्थलों पर आने वाली महिलाओं …

Read More »

मसूरी पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, स्कूल में बेटी का एडमिशन कराने आए

मसूरी: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को मसूरी पहुंचे। धोनी के लालटिब्बा क्षेत्र स्थित एक होटल पहुंचने की सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। बेटी का स्कूल में प्रवेश कराने आए जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी मसूरी स्थित एक स्कूल के समर …

Read More »