हेमकुंड साहिब व लक्ष्मण मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए गए हैं। हेमकुंड साहिब उच्च हिमालय में 15225 फिट पर सिखों का सबसे ऊंचा तीर्थ स्थल है। आज सुबह घांघरिया से पंचप्यारों के नेतृत्व में यात्रा हेमकुंड साहिब पहुंची। करीब नौ बजे पंच प्यारों के अगुआई में गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड गृभगृह से दरबार साहिब में लाया गया। …
Read More »उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री धामी ने कहा- आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े दावे कर जनता के साथ छल करने का प्रयास किया, जनता ने उसे इज्जत के साथ विदा किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला किया है। शनिवार को दिल्ली में प्रदेश भाजपा कार्यालय में उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों के साथ संवाद में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अब आम आदमी पार्टी का कोई नामलेवा नहीं है। इस पार्टी को समाप्त करने की शुरुआत उत्तराखंड से हुई है। राज्य में उसका नामोनिशान मिट गया …
Read More »नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
नशा मुक्ति केंद्र सितारगंज में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक परिवार का इकलौता चिराग था। स्वजनों ने केंद्र संचालक पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। युवक के शरीर पर चोटों के निशान थे। …
Read More »उत्तराखण्ड : रोडवेज बसों में यात्री नहीं लाद सकेंगे ज्यादा सामान
उत्तराखण्ड के मैदानी इलाकों में रोडवेज बस के यात्री अपने साथ 20 किलो और पर्वतीय मार्गों पर 25 किलो सामान निशुल्क ले जा सकेंगे। इससे अधिक वजन होने पर उन्हें सामान के वजन के हिसाब से अतिरिक्त किराया देना होगा। परिवहन निगम ने सामान के वजन के किराये की दरें जारी कीं। इसके तहत घरेलू सामान जैसे अटैची, छोटा संदूक, …
Read More »यमुनोत्री हाईवे बंद , जानकीचट्टी में फंसे वाहन
यमुनोत्री हाईवे पर तीन दिनों तक बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। बीते बुधवार को रानाचट्टी के पास हाईवे की सुरक्षा दीवार धंस गई थी। किसी तरह इसे आवाजाही लायक बनाया गया, लेकिन हाईवे के फिर धंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। शनिवार को यहां 2500 से अधिक श्रद्धालुओं के फंसे होने की सूचना …
Read More »करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर कुठाराघात : अखिलेश यादव
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि अखिलेश का बयान करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर कुठाराघात है। वह मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ा रहे हैं। ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर अखिलेश का बयान निंदनीय है। अखिलेश यादव …
Read More »कर्मचारियों और पेंशनरों : तीन प्रतिशत डीए की फाइल पर लगी मुहर
प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनरों के तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की फाइल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहर लग गई है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी फाइल पर अनुमोदन दे दिया है। अब वित्त विभाग चंपावत विधानसभा उपचुुनाव की आचार संहिता के आलोक में निर्वाचन विभाग से परामर्श लेगा। प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते …
Read More »राशन कार्ड धारक : जून से बदलने वाली है ये व्यवस्था
राज्य में पीले राशन कार्डधारकों को जून 2022 से मार्च 2023 तक गेहूं की जगह चावल का वितरण किया जाएगा। भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अपर सचिव ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। अभी पीले राशन कार्डधारकों को पांच किलो गेहूं 8.60 रुपये प्रतिकिलो और 2.5 किलो चावल 11 रुपये प्रतिकिलो की दर से दिया …
Read More »उत्तराखंड : सात जून से गैरसैंण में धामी सरकार बजट
उत्तराखंड में सात जून से गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) में विधानसभा सत्र होगा। इसी सत्र में धामी सरकार अपना बजट भी पेश करेगी। इसके साथ आर्थिक सर्वेक्षण भी आएगा। बता दें, कि सीएम धामी इन दिनों लगातार बजट को आम जनता के अनुरूप बनाने के लिए लगातार जन संवाद कर कर रहे हैं। धामी सरकार के बजट पर सभी की निगाहें …
Read More »चारधाम यात्रा : 24 घंटों में सात तीर्थयात्रियों 24 घंटों में सात तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत
चारधाम यात्रा : बदरीनाथ धाम के दर्शन कर जोशीमठ लौटे भानुभाई (58) पुत्र नत्था भाई, निवासी सूरत गुजरत को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें सीएचसी जोशीमठ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, बदरीनाथ धाम में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे महिला तीर्थयात्री वीणा बेन (55), निवासी गुजरात की तबीयत खराब हो गई। …
Read More »
Success Pages News Portal