देहरादून। राज्य में प्रस्तावित रेल परियोजनाओं में टनल के साथ बनने वाले एस्केप टनल को समानांतर सड़कों ( पैरेलल रोड्स) के रूप में विकसित किया जा सके, इसकी व्यवस्था बनाई जाए। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना में बनी एस्केप टनल का भविष्य में किस प्रकार इस्तेमाल किया जा सकता है, इसपर भी कार्य योजना तैयार जाए साथ ही कर्णप्रयाग से बागेश्वर …
Read More »उत्तराखण्ड
खैरासैंण नवोदय विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित
पौड़ी- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में खैरासैंण नवोदय विद्यालय में महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस तथा महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहनशीलता दिवस के अवसर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बाल संरक्षण कानून, बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम-2012 (पॉक्सो), अच्छा स्पर्श–बुरा स्पर्श, यौन दुर्व्यवहार के दुष्प्रभाव, रोकथाम के उपाय, शिकायत एवं रिपोर्टिंग तंत्र के संबंध …
Read More »श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन एवं श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज के जन्मदिवस (प्रकटोत्सव 10 फरवरी) के पावन अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसे इस वर्ष सेवा दिवस के रूप में श्रद्धा, सेवा और समर्पण की …
Read More »गैरसैंण विधानसभा भवन बना उत्तराखंड की लोककला और संस्कृति का जीवंत केंद्र
गैरसैंण। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण, गैरसैंण स्थित विधानसभा भवन अब केवल लोकतांत्रिक विमर्श का केंद्र ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध लोककला, संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक भी बनता जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर विधानसभा परिसर में राज्य की स्थानीय कला एवं कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न लोक-सांस्कृतिक …
Read More »कारगी कूड़ा डंपिंग यार्ड के विरोध में महिला कांग्रेस ने नगर निगम का घेराव कर किया जोरदार प्रदर्शन
देहरादून। कारगी कूड़ा डंपिंग यार्ड के विरोध में उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने देहरादून नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में हुए इस धरना-प्रदर्शन में डंपिंग यार्ड के स्थानांतरण और वैज्ञानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की मांग प्रमुखता से उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कारगी डंपिंग यार्ड से एकत्र …
Read More »मनरेगा खत्म होने की अफवाहें निराधार, पीएम मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हुई योजना- गणेश जोशी
काशीपुर। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने काशीपुर में आयोजित विकसित भारत–रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी बिल–2025 पर आधारित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर सरकार की ग्रामीण रोजगार नीति की जानकारी दी। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विपक्ष पर …
Read More »वाटर स्पोर्ट्स और एक्रो स्पोर्ट्स के क्षेत्र में टिहरी विश्व के मानचित्र में विशेष पहचान बना रही- सुबोध उनियाल
टिहरी। जनपद टिहरी में आयोजित एक्रो फेस्टिवल एवं नेशनल SIV चैंपियनशिप के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतिभाग किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन को …
Read More »पौड़ी ब्लॉक में 55 स्वयं सहायता समूह सदस्यों का दो दिवसीय क्षमता विकास व बीडीपी प्रशिक्षण शुरू
पौड़ी- विकासखंड पौड़ी में सोमवार को 55 स्वयं सहायता समूह सदस्यों के लिए दो दिवसीय क्षमता विकास एवं बीडीपी (बिजनेस डेवलपमेंट प्लान) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में महिलाओं को आजीविका गतिविधियों की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक मिशन मैनेजर विजय सिंह ने सब्जी उत्पादन, मशरूम, पुष्प उत्पादन, डेयरी, बकरी पालन, मुर्गी पालन, सिलाई-कढ़ाई, जूट बैग, अगरबत्ती, …
Read More »एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद के सेलाकुई क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर आज सख़्त कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई एमडीडीए की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई, जिसका उद्देश्य सुनियोजित विकास, …
Read More »कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया लोकार्पण
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत मसूरी के बार्लोगंज क्षेत्र में स्थापित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस स्वास्थ्य सुविधा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के …
Read More »
Success Pages News Portal