उत्तराखण्ड

पहली बार हुआ एम्स ऋषिकेश में किडनी प्रत्यारोपण

DEHRADUN: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश (एम्स) में 27 वर्षीय युवक की किडनी प्रत्यारोपित कर उसे नया जीवन दिया गया है। युवक को उसके पिता की किडनी लगाई गई है। इसी के साथ एम्स ऋषिकेश उत्तराखंड का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है जहां किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू हुई है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया …

Read More »

द दून स्कूल में निशुल्क पढ़ेंगे गरीब घरों के मेधावी

DEHRADUN: देश के प्रतिष्ठित द दून स्कूल में अब गरीब घरों के मेधावी बच्चे निशुल्क पढ़ सकेंगे। स्कूल प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। दाखिले के लिए प्री परीक्षा 16 जुलाई को तय की गई है। इसी महीने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस योजना से सातवीं और आठवीं में दाखिले होंगे, जिसके लिए सीटों …

Read More »

कालिन्दी अस्पताल पर 1.19 करोड़ का जुर्माना

DEHRADUN: मरीजों के इलाज के नाम पर घपला करने वाले विकासनगर के जीवनगढ़ स्थित कालिंदी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने एक करोड़ 19 लाख 98 हजार 170 रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की रकम अस्पताल के चेयरमैन को एक सप्ताह के भीतर प्राधिकरण के खाते में जमा न कराने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, …

Read More »

चीन सीमा के पास बसे गांवों में चलेगा आधार कार्ड बनाने का अभियान

DEHRADUN: उत्तराखंड में चीन सीमा के पास बसे गांवों में आधार कार्ड बनाने का अभियान तेज होगा। नए आधार कार्ड बनाने के साथ ही पुराने आधार कार्ड अपडेट किए जाएंगे। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय से राज्य सरकार को एडवाइजरी जारी हुई है। अपर सचिव (सूचना प्रौद्योगिकी) व सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी की निदेशक निकिता खंडेलवाल के मुताबिक, मंत्रालय …

Read More »

वन भूमि में बनी 256 मजारों पर कार्रवाई

DEHRADUN: वन विभाग की ओर से अवैध धर्मस्थलों को हटाने के लिए प्रदेशभर में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के नोडल अधिकारी मुख्य वन संरक्षक पराग मधुकर धकाते ने बताया कि सभी प्रभागीय वनाधिकारी व वन क्षेत्राधिकारियों को वनभूमि पर स्थित अवैध धर्मस्थल चिन्हित कर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत तहत कार्रवाई की जा रही है। …

Read More »

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को नहाते देख जुट गई भीड़

DEHRADUN: इकबालपुर शुगर मिल के खिलाफ बकाया गन्ना भुगतान को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत धरने पर बैठे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान धरने में शामिल होने पहुंचे हैं। अधिकतर किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे। मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान जहां पदाधिकारियों की लड़ाई चर्चा बन गई वहीं आज बुधवार को पूर्व सीएम …

Read More »

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका के लिए शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई

ऋषिकेश, तीर्थ नगरी के प्रसिद्ध स्वामी दयानंद आश्रम में क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका के लिए शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। पूजा का कोई विशेष कारण नहीं था, समय-समय पर उनके पारिवारिक मित्र इस परिवार की कुशलता और सफलता के लिए पूजा अर्चना कराते रहते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और …

Read More »

सीएम धामी ने दिए निर्देश- हेल्पलाइन 1905 पर आने वाली शिकायतों की संबंधित विभाग महीने में दो बार समीक्षा करें

सीएम हेल्पलाइन 1905 पर अब 24 घंटे शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। पहले इस पर रात में शिकायत करने की सुविधा नहीं थी। वहीं, सीएम हेल्पलाइन ऐप को भी अपग्रेड कर दिया गया है। ऐप में अब लिखने के साथ बोलकर भी शिकायत रिकॉर्ड की जा सकेगी। आईटीडीए ने राज्य का प्रारूप तैयार कर दिया है, जिसकी मंगलवार को मुख्यमंत्री …

Read More »

सीएम धामी की मंजूरी के बाद समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार कर रही विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल चार महीने के लिए बढ़ा दिया गया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट तैयार कर रही विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल चार महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। समिति का कार्यकाल 27 मई को समाप्त हो रहा था। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। शासन ने विस्तार देने के साथ ही समिति से शीघ्र …

Read More »

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। इससे चारधाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, मैदानी इलाकों में धूप खिलने से गर्मी परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार के 10 से 12 मई तक प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा। जबकि, 13 मई को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के …

Read More »