हेल्थ

आंचल ब्रांड का शहद भी बाजार उतारेगा

Dehradun: प्रदेश में दूध का कारोबार कर रही उत्तराखंड सहकारी दुग्ध फेडरेशन (यूसीडीएफ) जल्द ही आंचल ब्रांड का शहद भी बाजार उतारेगा। इसके लिए फेडरेशन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले चरण में हरिद्वार जिले में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) का गठन किया है। जिसके माध्यम से दुग्ध उत्पादक किसानों की दोगुनी आय करने के लिए मौनपालन से …

Read More »

दो वर्ष का योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा का डिप्लोमा कोर्स

Dehradun: भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के माध्यम से संचालित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा डिप्लोमा कोर्स अब दो साल का होगा। अभी तक यह कोर्स एक वर्ष का था। शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए डिप्लोमा कोर्स की अवधि दो साल की गई है। शासन की अनुमति के बाद परिषद ने इसकी मान्यता दे दी है। नए सत्र से इसे लागू …

Read More »

एम्स ऋषिकेश मेडिकल ड्रोन सेवा नियमित शुरू

Dehradun: आपात स्थिति में किसी दूरस्थ स्थान पर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाना अब बीते जमाने की बात हो जाएगी। अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) ने नियमित ड्रोन सेवा शुरू कर दी है। एम्स ऋषिकेश मेडिकल ड्रोन सेवा नियमित शुरू करने वाला देश का पहला चिकित्सा संस्थान बन गया है। इससे उत्तराखंड के पहाड़ी दूरस्थ क्षेत्रों में …

Read More »

फार्मा विनिर्माण उद्योगों को दवाइयों के ब्रांड लेबल पर अब क्यूआर कोड लगाना होगा

Dehradun: प्रदेश में नकली दवाइयों की आपूर्ति रोकने के लिए अब 300 ब्रांड की दवाइयां क्यूआर कोड से बिकेंगी। फार्मा विनिर्माण उद्योगों को दवाइयों की पैकिंग पर अनिवार्य रूप से क्यूआर कोड लगाना होगा। प्रदेश में दवाइयों के रिटेलर और होलसेलर विक्रेता क्यूआर कोड वाली दवाइयों की बिक्री करेंगे। इस संबंध में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आदेश …

Read More »

डायबिटीज समेत रक्त से संबंधित जांचों के लिए अब बुजुर्गों को अब अस्पताल नहीं आना पड़ेगा : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

Dehradun: प्रदेश सरकार आयुष्मान योजना में बुजुर्गों को घर पर निशुल्क पैथोलॉजी जांच की सुविधा देने जा रही है। डायबिटीज समेत रक्त से संबंधित अन्य जांचों के लिए बुजुर्गों को अस्पताल नहीं आना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस सुविधा को शुरू करने के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को कार्य योजना का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। …

Read More »

देहरादून में अब डराने लगा इन्फ्लुएंजा, चार नए मरीज मिले

Dehradun: सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की कोविड और इन्फ्लुएंजा की जांच की जा रही है। रविवार को कोविड की 63 जांच हुईं। सभी संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव है। वहीं, इन्फ्लुएंजा के चार नए मरीज मिले हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें एक बुजुर्ग और तीन वयस्क हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत …

Read More »

दून अस्पताल में एक ढाई साल की बच्ची इन्फ्लुएंजा-ए के साथ ही एच-1 एन-1 पॉजिटिव

Dehradun: दून अस्पताल में एक ढाई साल की बच्ची इन्फ्लुएंजा-ए के साथ ही एच-1 एन-1 पॉजिटिव आई है। एच-1 एन-1 इन्फ्लुएंजा का सब टाइप है और यह स्वाइन फ्लू को प्रजेंट करता है। बच्ची को दून अस्पताल में भर्ती कर आइसोलेट किया गया है। इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को रिपोर्ट जारी की गई है। जिले में …

Read More »

ड्रोन से आपात स्थिति में सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में दवा उपलब्ध कराने के लिए वेंडर सेलेक्शन के तहत ट्रायल

Dehradun: एम्स प्रशासन की ओर से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ड्रोन आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने और आपात स्थिति में मरीज को दवाएं उपलब्ध कराने के लिए ड्रोन मेडिकल सेवा का सफल ट्रायल किया। जिसके तहत एम्स ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा तक ड्रोन के माध्यम से 35 मिनट में टीबी की दवा पहुंचाई। जबकि वापसी में 30 मिनट का …

Read More »

मानसिक और शारीरिक स्तर की तमाम समस्याओं के निवारण के लिए योग लाभदायक

मानसिक और शारीरिक स्तर की तमाम समस्याओं के निवारण के लिए योग लाभदायक होता है। नियमित योगासन के अभ्यास से मानव शरीर की कई बीमारियों को आप जड़ से खत्म कर सकते हैं, वहीं मानसिक तनाव और ऊर्जा को भी बढ़ा सकते हैं। जीवन में सुख और शांति के लिए एक मजबूत शरीर के साथ ही प्रबल मस्तिष्क की भी …

Read More »

एनेस्थीसिया का रिएक्शन मरीजों को कर सकता है और बीमार

Dehradun: किसी छोटे नर्सिंग होम या क्लीनिक में सर्जरी करवाने से पहले एनेस्थेटिस्ट की योग्यता जांचना बहुत जरूरी होता है। लोग यह जानने की कोशिश नहीं करते हैं। एनेस्थीसिया का रिएक्शन मरीजों को और बीमार कर सकता है। सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया की ओवरडोज होने से एनाफाइलेक्सिस रिएक्शन हो सकता है। हालांकि इस तरह के मामले बहुत कम आते हैं। …

Read More »