News Portal

घने जंगल में रास्ता भटकीं पांच महिलाएं, एसडीआरएफ ने 12 किमी पैदल चलकर किया रेस्क्यू

Dehradun: देहरादून लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के पास घने जंगल में रास्ता भटक जाने से पांच महिलाओं की जान पर बन आई, लेकिन एसडीआरएफ ने समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

एसडीआरएफ के अनुसार डीसीआर देहरादून और चौकी हर्रावाला से सूचना मिली कि लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के निकट जंगल में पांच महिलाएं रास्ता भटक गई हैं और अपने स्तर पर बाहर निकलने में असमर्थ हैं।

सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी शैलेंद्र रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ की अलर्ट टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस और वन विभाग के साथ संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच टीम ने करीब 12 किलोमीटर तक पैदल सर्च ऑपरेशन चलाया।
सुरक्षा सावधानियां बरतने की अपील
कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने जंगल के भीतर फंसी सभी पांच महिलाओं को सकुशल खोज निकाला। इसके बाद उन्हें सुरक्षित पैदल जंगल से बाहर लाकर रोड हेड तक पहुंचाया गया और फिर चौकी हर्रावाला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.