EPFO खाताधारकों के लिए राहत की खबर: मृत्यु दावों का एक दिन में होगा निपटारा
Dehradun: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से जुड़े खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। अब मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के क्लेम का निपटान एक ही दिन में किया जाएगा। इसके साथ ही सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को भी उनके पीएफ का भुगतान एक दिन के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा डिजिटल सिस्टम को सुदृढ़ बनाने के लिए सीआईटीईएस को लागू किया जा रहा है।