स्मार्ट संस्थान और रेडियो नारद ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के लिए किया जागरूक

बीएसएनके न्यूज / देहरादून डेस्क। कोविड-19 टीकाकरण के अभियान में तेजी लाने के लिए रेडियो द्वारा भी पहल की जा रही है। स्मार्ट संस्थान और रेडियो नारद के संयुक्त प्रयास से ग्रामीण अंचलों के लोगों को टीकाकरण और टीके की दोनों डोज लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

शुक्रवार को आसपास के क्षेत्र के लोगों को एकत्र कर कार्यक्रम में उन्हें कोविड-19 से जुड़ी अहम जानकारी दी गई। सभी को टीके की दोनों डोज लगवाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान मास्क का वितरण भी किया गया। आरजे कुंदन व आरजे शिवा द्वारा एक नाटक का मंचन किया गया।

विवि के प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राजपूत ने कहा कि सभी को कोरोना का टीका लगवाना आवश्यक है। उन्होंने अपना अवुभव साझा किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार ने बताया कि वैक्सीन की दोनों डोज लेना महत्वपूर्ण है। कोरोना व अन्य बीमारियों से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मयंक कुमार जैन ने कोविड के अनुरूप व्यवहारों का पालन अवश्य करें।

डॉ. संतोष कुमार गौतम ने कोविड 19 से बचाव में टीके के महत्व के बारे में बताया। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की अध्यक्ष मनीषा उपाध्याय ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी दिशा निर्देशों का पालन करें। साथ ही वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगवाएं।

Check Also

घटनास्थल से जवानों ने तीन साल की बच्ची को ऐसे निकाला, सीने से लगाकर एम्स ऋषिकेश तक लाए

उत्तराखंड में गूलर बस हादसे के बीच तीन साल की मासूम आयरा को बचाने के लिए एसडीआरएफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *