प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की तस्वीर जल्द होगी साफ
Dehradun: बैठक में प्रदेश प्रभारी सैलजा ने शीघ्र प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करने के लिए संकेत दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी को अंतिम रूप देने के लिए प्रभारी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ वन टू वन कर पीसीसी पर राय ली है और पीसीसी में पदाधिकारियों के नामों पर आखिरी सहमति बनाई है। बृहस्पतिवार को वापस दिल्ली लौट कर प्रभारी पार्टी हाईकमान के सामने प्रदेश के नेताओं से मिले सुझाव रखेंगी। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर प्रदेश कांग्रेस को नई टीम मिल जाएगी।
हाईकमान चाहती है कि 2027 के चुनाव के लिए छोटी टीम बनाकर पार्टी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जाए। लेकिन प्रदेश नेताओं ने कार्यकारिणी अपनी-अपनी ओर नामों की लंबी सूची दी है। ऐसे में सीमित पदों में बड़े नेताओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और अलग-अलग गुटों को कार्यकारिणी में स्थान देना आसान नहीं होगा। कार्यकारिणी घोषित करने से पहले प्रदेश प्रभारी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ रायशुमारी की है।