यमुनोत्री धाम से लगे गीठ पट्टी के पिंडकी गांव में रात एक आवासीय मकान में आग लगने से अफरातफरी

यमुनोत्री: यमुनोत्री धाम से लगे गीठ पट्टी के पिंडकी गांव में मंगलवार देर रात एक आवासीय मकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस व अग्नि शमन का दल मौके पर पहुंच गया है।

इससे पहले ग्रामीणों के द्वारा आग बुझाने व इसे अन्य मकानों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि यह आवासीय मकान जय सिंह नामक व्यक्ति का है।

कड़ाके की ठंड के चलते पाइप लाइन में पानी जम जाने से ग्रामीणों को आग बुझाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जय सिंह के मकान के पास आधा दर्जन भवनों को ख़तरे की जद में।

Check Also

बैकुंठ चतुर्दशी: संतान की कामना में रातभर जलता दीपक लेकर खड़े रहेंगे 200 दंपती, दो विदेशी जोड़े भी होंगे शामिल

श्रीनगर: हाथों में जलता दीपक, जुबां पर भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र और संतान सुख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *