यमुनोत्री: यमुनोत्री धाम से लगे गीठ पट्टी के पिंडकी गांव में मंगलवार देर रात एक आवासीय मकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस व अग्नि शमन का दल मौके पर पहुंच गया है।
इससे पहले ग्रामीणों के द्वारा आग बुझाने व इसे अन्य मकानों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि यह आवासीय मकान जय सिंह नामक व्यक्ति का है।
कड़ाके की ठंड के चलते पाइप लाइन में पानी जम जाने से ग्रामीणों को आग बुझाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जय सिंह के मकान के पास आधा दर्जन भवनों को ख़तरे की जद में।
Success Pages News Portal