News Portal

राज्य की एयर कनेक्टिविटी की मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम

पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट से अब नागरिक विमान भी उड़ान भर सकेंगे। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) को एयरपोर्ट के लिए एरोड्रम लाइसेंस जारी कर दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह सुविधा मिलने पर एरोड्रम लाइसेंस जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की एयर कनेक्टिविटी की मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

सीएम धामी ने नैनीसैनी एयरपोर्ट को एरोड्रम लाइसेंस देने का अनुरोध किया था। लाइसेंस जारी होने के बाद अब एयरपोर्ट से नागरिक विमान के उड़ान भरने की सुविधा प्राप्त हो जाएगी। सरकार ने इस एयरपोर्ट के संचालन का जिम्मा वायुसेना को सौंप रखा है। अब वायु सेना के विमान के साथ इस एयरपोर्ट से नागरिकों की सुविधा के लिए व्यावसायिक विमान भी उड़ान भर सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.