News Portal

सीएम धामी ने एसआईआर को लेकर की प्रेसवार्ता, कहा-भ्रम पैदा करना चाहती है कांग्रेस

Dehradun: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में प्रेसवार्ता की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की ओर से एक नैरेटिव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस का मकसद लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा करना है, लेकिन हर बार कांग्रेस का नैरेटिव छोटा साबित हुआ है।

चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। यदि आयोग पर कोई सवाल उठाए जाते हैं तो वह तथ्यों के आधार पर होने चाहिए। चुनाव आयोग के तीनों आयुक्तों ने स्पष्ट कर दिया है कि 24 जून 2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया था। आयोग के इस निर्णय को मतभेद के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन कांग्रेस हर बात पर झूठ का सहारा ले रही है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं है वह जनधार खो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.