News Portal

छात्राओं के हाथ में छात्रसंघ चुनाव की चाभी, डीएवी में सबसे ज्यादा वोटर, कल होगा मतदान

Dehradun: छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को होने वाला मतदान कई महाविद्यालयों में छात्राओं की संख्या अधिक होने की वजह से खासा अहम हो गया है। डीएवी पीजी कॉलेज, डीबीएस पीजी कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय देहरादून और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर की मतदाता सूची में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। ऐसे में चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के लिए छात्राओं का समर्थन हासिल करना बड़ी चुनौती के साथ ही जीत की रणनीति का अहम हिस्सा बन गया है।

चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में प्रत्याशियों ने छात्र-छात्राओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। हालांकि, प्रत्याशियों और छात्र संगठनों का विशेष फोकस महिला मतदाताओं पर रहा। छात्राओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भी प्रत्याशियों ने अपने एजेंडे में कई वादे शामिल किए हैं। छात्राओं की संख्या अधिक होना चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं के पास अपने पसंदीदा प्रत्याशी को चुनने का अधिकार है। ऐसे में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की नजर अब अधिक से अधिक छात्राओं के मतदान केंद्र तक पहुंचने और अपने पक्ष में मतदान कराने पर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.