News Portal

देहरादून में बारिश, तीसरे दिन भी पहाड़ से लेकर मैदान तक गिरा पारा

Dehradun: तीन दिन बाद राजधानी देहरादून में बारिश से सुबह राहत मिली तो दोपहर बाद फिर मौसम बदल गया। झमाझम बारिश से फिर तापमान पर असर पड़ा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक पारा गिरने से ठंड का अहसास भी होने लगा है। खासकर पर्वतीय इलाकों में सुबह-शाम के साथ दिन में भी ठंड रही।

बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। हालांकि सुबह से लेकर दोपहर तक मौसम साफ रहने से लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन करीब तीन बजे मौसम अचानक बदला और तेज दौर की बारिश हुई। आंकड़ों पर नजर डालें तो सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक देहरादून में 7.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि दिन में यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 27.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कमी के साथ 18.7 डिग्री रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.