पर्वतारोहियों का रेस्क्यू जारी, केदारनाथ मार्ग बंद
Dehradun: मौसम खराब होने के कारण उत्तरकाशी जिले में विभिन्न स्थानों पर फंसे 136 पर्वतारोही को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान आज सोमवार को भी तेजी से जारी है।वहीं, केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास सोमवार को फिर मलबा और पत्थर आने से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। उधर, केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। उधर, देहरादून में महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से वोट चोरी का आरोप लगाते हुए विरोध में प्रदर्शन किया गया।