विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए 12 सितंबर 2023 को प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी
Dehradun: सेवा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार नीति में संशोधन करेगी। जिसमें पर्यटन, आतिथ्य, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में निवेश करने पर प्रोत्साहन और अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जा सकता है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन के रोड शो में निवेशकों से भी सरकार को सेवा क्षेत्र नीति में प्रोत्साहन बढ़ाने के सुझाव मिले हैं।