करवा चौथ पर्व पर बाजारों में चहल-पहल
महिलाएं साड़ी, सूट, सोने-चांदी और आर्टिफिशियल गहने, सैंडल और पर्स खरीदते दिखाई आईं। चूड़ियों की दुकानों पर काफी भीड़ दिखी। वहीं, नई दुल्हनें भी पहले करवाचौथ को खासी उत्साहित दिखीं। इसके लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर में फेशियल, मेनिक्योर, पेडिक्योर और नेल एक्सटेंशन करवा रही हैं।


