10 मिनट, 10 करोड़ की लूट : देहरादून राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में डकैती
बदमाशों ने कर्मचारियों को पेंट्री में बंद किया। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिए। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए। घटना सुबह की है और पुलिस को भी इसकी भनक काफी देर बाद लगी।



