News Portal

अंकिता भंडारी हत्याकांड…सड़कों पर दिखा कांग्रेस का आक्रोश, सीबीआई जांच की मांग, निकाला कैंडल मार्च

Dehradun: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस में आक्रोश है। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देहरादून में प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अंकिता की हत्या केवल एक अपराध नहीं, बल्कि भाजपा की सत्ता-संरक्षित व्यवस्था द्वारा की गई न्याय की सुनियोजित हत्या है। यह शर्मनाक है कि एक बेटी की जान जाने के बाद भी भाजपा सरकार आरोपियों को बचाने में लगी रही। उन्होंने मामले में सीबीआई जांच की मांग की।

उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम और भाजपा विधायक रेणु बिष्ट की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन आज तक इनकी निष्पक्ष जांच तक नहीं कराई गई। आखिर भाजपा किससे और क्यों डर रही है? गोदियाल ने सवाल उठाया कि जब भाजपा के अपने ही लोग ‘वीआईपी’ संरक्षण की बात सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं, तो फिर भाजपा सरकार सीबीआई जांच से क्यों भाग रही है? गोदियाल ने दो टूक कहा कि दोषी चाहे कितना भी ताकतवर क्यों न हो, उसे कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक अंकिता को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.