अंकिता हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।
Dehradun: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के नाम को उजागर करने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ऋषिकेश में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट के आवास का घेराव किया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विरोध दर्ज कराया।