News Portal

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में दो भाइयों में हुआ विवाद, एक ने घर में लगा दी आग, सारा सामान जलकर राख

रुद्रपुर: रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में मामूली विवाद में एक भाई ने घर में आग लगा दी। इसके कारण घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है।

ट्रांजिट कैंप के गोविननगर गली दस निवासी विमला देवी अपने दो बेटे और एक बेटी के साथ दिहाड़ी मजदू री कर गुजर बसर करती है। बताया जा रहा है कि विमला अपनी बेटी का इलाज करवाने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी में गई थी। सोमवार की शाम को अचानक मोहित और दीपक सगे भाईयों में विवाद हो गया कि आवेश में एक भाई ने पहले भाई पर जानलेवा हमले का प्रयास किया तो दूसरे भाई ने पेट्रोल डालकर कमरे में आग लगा दी। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी और स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया।

सूचना पर दमकल कर्मी और थाना पुलिस कर्मी भी घटनास्थल आई और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड से घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया और पुलिस ने विवाद करने वाले सगे भाईयों को हिरासत में लेकर थाने ले आई और पूछताछ शुरू कर दी। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी दोनों की मां को दे दी है। शिकायत के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.